बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल में गई महिला की जान
बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल में गई महिला की जान
7:56 PM, Jun 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राबर्ट्सगंज/सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट गांव स्थित शिव शांति चिकित्सालय में कथित रूप से गलत इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी शांति देवी (46 वर्ष) को गुरुवार दोपहर उपचार के लिए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर संचालित शिव शांति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही तथा गलत इलाज का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।इस मामले में नोडल चिकित्सक डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि शिव शांति चिकित्सालय बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। अस्पताल के संचालन और इलाज की प्रक्रिया की जांच की जा रही है।गौरतलब है कि इससे पहले भी कोन थाना क्षेत्र में एक बिना पंजीकृत अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत का मामला सामने आया था। लगातार अवैध अस्पतालों में मरीजों की मौत की घटनाओं ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में कई निजी अस्पताल और क्लीनिक बिना मानक और बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं, जिन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें






