होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान को मिली गति

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान को मिली गति

8:57 PM, Jun 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान को मिली गति
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र पुलिस ने विद्यालयों, बाजारों और ग्राम सभाओं में चलाया विशेष जागरूकता अभियानसोनभद्र, 15 जून। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत जनपदभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं तथा आमजन को सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में पहुंचकर महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी अधिकारों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें विपरीत परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया।साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस द्वारा ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा ओटीपी साझा न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में देने की अपील की।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रही है और भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर आपात स्थिति में सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा हेतु 1090 एवं 1091, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions