थ्रेसर में फंसकर श्रमिक की मौत, हंगामा
थ्रेसर में फंसकर श्रमिक की मौत, हंगामा
7:17 AM, Apr 19, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: सोन प्रभात लाइव

Sonbhadr :स्थानीय थाना क्षेत्र के सरौली गांव में शुक्रवार की रात गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेसर में फंसकर एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद थ्रेसर मालिक मौके से फरार हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने श्रमिक की पहचान कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
करमा थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी किसान लालव्रत यादव के गेहूं की मड़ाई का कार्य थ्रेसर से शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे हो रहा था। थ्रेसर मालिक के साथ आए श्रमिक कार्य में लगे थे। इसी दौरान एक श्रमिक का हाथ थ्रेसर में फंस गया और वह थ्रेसर के अंदर चला गया। इससे घटना स्थल पर ही मौत हो घटना के बाद थ्रेसर मालिक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने श्रमिक की मौत पर हंगामा शुरु कर दिया। उन्होंने श्रमिक की पहचान कर उसके परिजनों को मुआवजा दिलाने और थ्रेसर मालिक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय, करमा थाना प्रभारी सूर्यभान राम तथा राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृत श्रमिक की पहचान 28 वर्षीय लल्लू राम पुत्र रामविचार निवासी रासपहरी म्योरपुर के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करमा थाना प्रभारी सूर्यभान राम ने बताया कि मृतक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हंगामा कर रहे गांव के तीन लोगों आलोक मिश्र, विजय मिश्र एवं दीपक विश्वकर्मा का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। कार्रवाई की जा रही
यह भी पढ़ें






