अंतर्राज्यीय गोवंश तस्करी गिरोह का विण्ढमगंज पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, 19 गोवंश बरामद।
थाना विण्ढमगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बगरवा मोड़, करहिया से 03 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 18 गाय एवं 01 बछिया बरामद किया गया।
sonbhadra
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Jitendra Chandravanshi

गिरफ्तार तस्कर : फोटो - सोनभद्र पुलिस
दुद्धी सोनभद्र तहसील के विंढमगंज थाना अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विण्ढमगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के साथ
थाना विण्ढमगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06 अप्रैल 2026 को बगरवा मोड़, करहिया से 03 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 18 गाय एवं 01 बछिया बरामद किया गया। इस संबंध में थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हमलोग गोवंशो को जंगल से पकड़ कर और ग्राम भैसौड़ा, खड़हरा, ओबरा से ग्रामीणो से कम पैसे में खरीद कर कर बग्घा नाला होते हुये गुरमुरा से कनहर नदी होते हुये जंगल के रास्ते करहिया होते हुये धीचोरवा से कुड़वा होते हुये जंगल के रास्ते नगर ऊँटारी झारखण्ड ले जाते है, जहां से वध हेतु बिहार ले जाया जाता है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
यह भी पढ़ें
01.महबूब अंसारी पुत्र ऐमु उद्दीन अंसारी। 02.बाल गोविन्द गुप्ता पुत्र स्व0 बेगू गुप्ता। 03.नरेश राम पुत्र स्व0 पंचू राम (समस्त निवासीगण – बीरबल, थाना धूरकी, जनपद गढ़वा, झारखण्ड)
विज्ञापन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
01.उ0नि0 शिव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र। 02.हे0का0 सियाराम सिंह थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र। 03.का0 भूपेन्द्र पाण्डेय थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र। 04.हे0का0 बृजराज यादव (वाहन चालक) थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।






