होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

योग सप्ताह का शुभारंभ, 21 जून तक जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम

योग सप्ताह का शुभारंभ, 21 जून तक जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम

8:43 PM, Jun 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

योग सप्ताह का शुभारंभ, 21 जून तक जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सीडीओ जागृति अवस्थी ने किया उद्घाटन, ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर होगा विशेष फोकससोनभद्र, 15 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जनपद में सोमवार से योग सप्ताह का शुभारंभ हो गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विश्वकर्मा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर योग सप्ताह का उद्घाटन किया। इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसने आज पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखता है, बल्कि सकारात्मक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी देता है।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 15 जून से 21 जून तक पूरे जनपद में योग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवधि में सामूहिक योग सत्र, योग जागरूकता अभियान, चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक किया जा सके।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ (Yoga for Healthy Ageing) निर्धारित की गई है। इसी क्रम में जनपद के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में वृद्धजनों के लिए विशेष चिकित्सा एवं योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों के दर्द सहित उम्र से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उपचार एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।कार्यक्रम में आयुष विभाग, शिक्षा विभाग एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions