होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत

सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के देवहार गांव में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ विवाद के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान देवहार गांव निवासी लक्ष्मी खरवार (पुत्र दीनबंधु खरवार) के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक से मांग की है।

7:08 PM, Sep 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


स्वास्थ्यकर्मियों से विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोपसोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के देवहार गांव में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ विवाद के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान देवहार गांव निवासी लक्ष्मी खरवार (पुत्र दीनबंधु खरवार) के रूप में हुई है।

परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक से मांग की है।बताया गया कि बुधवार को सरकारी अस्पताल वैनी की स्वास्थ्य टीम मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण के लिए देवहार गांव पहुंची थी।

स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार, आधार कार्ड के माध्यम से दवा का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान लक्ष्मी खरवार वहां पहुंचा और दवा की मांग की। स्वास्थ्यकर्मियों ने आधार कार्ड लाने के बाद दवा देने की बात कही।परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लक्ष्मी खरवार ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ गाली-गलौज की।

विज्ञापन

इसी दौरान एंबुलेंस पर चढ़कर एक नर्स का हाथ पकड़कर खींचने और चिकित्सक के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया। घटना की सूचना मांची पुलिस को दी गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लक्ष्मी वहां से भाग गया। पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य टीम ने दवा वितरण का कार्य पूरा किया। बाद में पुलिस ने लक्ष्मी खरवार को पकड़ लिया।परिजनों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसके साथ मारपीट की गई। उनका यह भी आरोप है कि बाद में पुलिस दोबारा घर पहुंची और उसके साथ मारपीट करने के साथ धमकी दी गई।

परिजनों के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई से भयभीत होकर लक्ष्मी खरवार ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि एक जांच समिति गठित कर घटना के प्रत्येक पहलू की जांच कराई जाए, ताकि युवक की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।पुलिस का पक्ष और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions