होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की भी मौत, मृतकों की संख्या 4,मातम में बदला शादी का घर

सड़क हादसे में घायल युवक की भी मौत, मातम में बदला शादी का घर

7:11 AM, May 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सड़क हादसे में घायल युवक की भी मौत, मृतकों की संख्या 4,मातम में बदला शादी का घर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


Sonbhadra। लोढ़ी टोल प्लाजा के समीप 12 मई को बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई थी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल दिनेश कुमार का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार सुबह उसकी भी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा गौरथरा के पुरवा चनरी बांध निवासी शिक्कुमार गोंड के पुत्र अजय गोंड की बारात रामपुर बरकोनिया क्षेत्र के मगरदहां गांव गई थी। लौटते समय लोढ़ी टोल प्लाजा के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दूल्हे की बुआ के पुत्र विनोद, भाई के साले अजय समेत तीन लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी।गंभीर रूप से घायल दिनेश कुमार का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था। शनिवार सुबह उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम को एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा तो स्वजन रोने-बिलखने लगे। मृतक अविवाहित था। गांव में हादसे के बाद से शोक का माहौल बना हुआ है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions