दुद्धी मेले से लौटे युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
दुद्धी मेले से लौटे युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
3:34 PM, May 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में बदलते पारिवारिक परिवेश के बीच रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में पटीदारों द्वारा युवक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजन कुमार (25 वर्ष) पुत्र बिंदु राम निवासी ग्राम रन्नू, थाना कोतवाली दुद्धी, गुरुवार 28 मई 2026 की देर रात दुद्धी मेला/प्रदर्शनी देखकर बाइक से अपने घर पहुंचे थे। आरोप है कि घर के पास बाइक खड़ी कर जैसे ही वह घर पहुंचे, तभी रिश्ते में बड़े पिता विजय कुमार ने अपनी पत्नी शांति देवी तथा पुत्र आशीष कुमार, आनंद कुमार और अरविंद कुमार के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और बलुआ से हमला कर दिया। हमले में रंजन कुमार का सिर गंभीर रूप से फट गया तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची युवक की पत्नी आरती देवी और अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक सहित परिजनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक के सिर में कई टांके लगाए।घायल युवक की पत्नी आरती देवी ने थाना प्रभारी निरीक्षक दुद्धी को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें






