होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शादी समारोह में विवाद के बाद युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज

शादी समारोह में विवाद के बाद युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज

2:37 PM, May 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शादी समारोह में विवाद के बाद युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव में रविवार की रात शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बहुआर निवासी अशोक कुमार 10 मई को बढ़ौली गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आरोप है कि समारोह के दौरान वहां मौजूद मिथलेश, चन्दन और इंण्लेश ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। जब अशोक कुमार ने झगड़ा करने से मना किया तो तीनों आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी।मारपीट में अशोक कुमार के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि सिर फटने से वह घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद पीड़ित ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions