होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी 23 वर्षीय राहुल चंद यादव का शव रविवार देर रात पीथा गांव के पास रेलवे पटरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव धड़ से दो हिस्सों में कटा हुआ था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी मालगाड़ी की चपेट में आया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

6:52 AM, Sep 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी 23 वर्षीय राहुल चंद यादव का शव रविवार देर रात पीथा गांव के पास रेलवे पटरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव धड़ से दो हिस्सों में कटा हुआ था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी मालगाड़ी की चपेट में आया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक के पिता शिवदास यादव पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे वह दवा लेकर घर लौटे थे। उस समय राहुल घर पर नहीं था। वह उनके घर पहुंचने से पहले ही बाहर निकल चुका था। देर रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने फोन कर राहुल के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी।सूचना मिलते ही शिवदास यादव परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां रेलवे पटरी के पास राहुल का शव दो हिस्सों में कटा मिला। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।राहुल बीए का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार पर पहले भी हादसे का दुख टूट चुका है। उसके बड़े भाई रवि की वर्ष 2019 में छपका मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। राहुल की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions