होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जलाशय में डूबने से युवक की मौत, 12 घंटे देरी से पहुंची रेस्क्यू टीम,ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जलाशय में डूबने से युवक की मौत, 12 घंटे देरी से पहुंची रेस्क्यू टीम,ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

7:52 PM, Jul 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जलाशय में डूबने से युवक की मौत, 12 घंटे देरी से पहुंची रेस्क्यू टीम,ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बीजपुर। सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसोती गांव के पास स्थित रिहंद जलाशय में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू टीम के 12 घंटे से अधिक समय तक मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। बाद में गोताखोरों की मदद से युवक का शव जलाशय से बरामद किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरसोती निवासी 30 वर्षीय कामेश्वर सिंह पुत्र राम लक्षण रविवार रात करीब 10 बजे अपने कुछ साथियों के साथ रिहंद जलाशय में मछली पकड़ने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मछली पकड़ने के दौरान उसका पैर पानी में धंस गया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में चला गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया।घटना की सूचना पुलिस और संबंधित अधिकारियों को तत्काल दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद 12 घंटे से अधिक समय तक कोई रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज ग्रामीणों ने स्वयं ही युवक की तलाश शुरू कर दी और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।बाद में गोताखोरों की मदद से रिहंद जलाशय से कामेश्वर सिंह का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए त्वरित रेस्क्यू व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions