सर्पदंश से युवक की मौत, मचा कोहराम
सर्पदंश से युवक की मौत, घर में सोते समय सांप ने कान पर डसा
8:23 PM, Jul 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र): घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवद्वार के सिगरा टोला निवासी सुनील (22) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सुनील बुधवार रात अपने घर में चौकी पर सो रहा था। इसी दौरान बड़ेर से एक सांप उसके ऊपर गिर गया और कान में डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घोरावल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें






