होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

गुजरात में सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम

बभनी।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी 24 वर्षीय गोलू पुत्र कांति प्रसाद की गुजरात में सड़क हादसे में मौत हो गई। रोजी-रोटी की तलाश में करीब तीन महीने पहले गुजरात गए गोलू की रविवार को बाजार में सामान खरीदने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई

9:20 PM, Aug 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

गुजरात में सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

पत्नी और एक साल के बेटे को छोड़ गया गोलू

सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी 24 वर्षीय गोलू पुत्र कांति प्रसाद की गुजरात में सड़क हादसे में मौत हो गई। रोजी-रोटी की तलाश में करीब तीन महीने पहले गुजरात गए गोलू की रविवार को बाजार में सामान खरीदने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद मंगलवार देर शाम शव एंबुलेंस से चपकी गांव पहुंचा।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां चंपा देवी और पत्नी सुनीता शव देखते ही बेसुध होकर रोने लगीं।

परिजनों और ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए एंबुलेंस को रोक लिया। परिजनों का कहना था कि युवक को गुजरात काम कराने ले जाने वाले ठेकेदार से पूरे मामले में बातचीत की जाए।ग्रामीणों ने ठेकेदार को फोन कर बातचीत के लिए बुलाने अथवा उससे बात होने के बाद ही एंबुलेंस को आगे जाने देने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने दूरभाष के माध्यम से ठेकेदार से बातचीत की। बातचीत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने एंबुलेंस को आगे जाने दिया।

विज्ञापन

देर रात गमगीन माहौल में परिजनों ने गोलू का अंतिम संस्कार कर दिया। गोलू अपने पीछे पत्नी सुनीता और एक वर्ष के मासूम बेटे को छोड़ गया है। कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी संभालने निकले युवक की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिजनों के अनुसार, गोलू करीब तीन महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात गया था।

रविवार को वह ठेकेदार से खर्च-खुराकी लेने के बाद बाजार में सामान खरीदने गया था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना गुजरात में मौजूद उसके साथियों और ठेकेदार ने परिजनों को दी थी।

विज्ञापन

Generate tags seo friendly for this content for sonprabhat news sonbhadra

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions