होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra Accident:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के पास सोनभद्र: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया

8:24 PM, Sep 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra Accident:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के पास बुधवार रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव निवासी 29 वर्षीय किशन मौर्य पुत्र सुभाष मौर्य अपने साथी 27 वर्षीय राजेश चौहान पुत्र नंदू चौहान के साथ बुधवार को बाइक से पिकनिक मनाने निकले थे। दोनों पहले डोगिया बांध पहुंचे और इसके बाद धंधरौल बांध गए। देर शाम दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे।बताया गया कि रात करीब नौ बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के समीप उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर करमा थाना क्षेत्र के मोकरसिम गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल राम पुत्र शिव कुमार सवार था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद किशन मौर्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजेश चौहान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions