सड़क दुर्घटना में युवक घायल, उपचार के दौरान दम तोड़ा
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, उपचार के दौरान दम तोड़ा
7:49 AM, May 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के हिन्दुआरी पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान करन कोल पुत्र सुरेन्द्र निवासी तकिया, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार करन कोल सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन और 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।प्राप्त सूचना के अनुसार घटना 15 मई 2026 की बताई गई है। मृतक का शव अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मामले की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है।
यह भी पढ़ें






