साप्ताहिक बाजार से युवक की बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
साप्ताहिक बाजार से युवक की बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
7:47 AM, Jun 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

उच्चाधिकारियों ने लिया संज्ञान, तहरीर मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन
डाला (सोनभद्र)। डाला बाजार स्थित रामलीला मैदान में रविवार देर शाम लगने वाले साप्ताहिक बाजार से एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण नगर निवासी सुजीत कुमार मौर्य पुत्र सत्यनारायण मौर्य रविवार शाम करीब आठ बजे साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए अपनी बाइक से रामलीला मैदान पहुंचे थे। उन्होंने बाइक खड़ी कर बाजार में खरीदारी शुरू की। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक अपने स्थान से गायब मिली।पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने डाला पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही बाइक की तलाश में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक चोरी गई बाइक बरामद नहीं हो सकी थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है तथा चोपन थाना प्रभारी को आवश्यक जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने पीड़ित से लिखित तहरीर प्राप्त होने के बाद विधिक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्याप्त है।
यह भी पढ़ें






