होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

युवक ने कीटनाशक पीकर उठाया खतरनाक कदम, जिला अस्पताल रेफर

जोरुखाड़ निवासी संजय कुमार (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय जवाहिर, गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर पर ही थे। इसी दौरान पारिवारिक विवाद से परेशान होकर उन्होंने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली।

duddhi

10:50 AM, Apr 24, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Jitendra Chandravanshi

युवक ने कीटनाशक पीकर उठाया खतरनाक कदम, जिला अस्पताल रेफर

Image : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी, सोनभद्र: विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद से आहत एक युवक ने फसल में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोरुखाड़ निवासी संजय कुमार (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय जवाहिर, गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर पर ही थे। इसी दौरान पारिवारिक विवाद से परेशान होकर उन्होंने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। कुछ ही देर बाद संजय की हालत बिगड़ने लगी और वे घर के बाहर लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए। स्थानीय ग्रामीणों को जब शक हुआ तो उन्होंने बिना देर किए उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया।

Image

विज्ञापन

सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक की हालत गंभीर है, इसलिए बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों के मुताबिक, संजय की पत्नी किसी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गई हुई थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिससे संजय मानसिक रूप से आहत हो गए और उन्होंने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions