म्योरपुर थाना समाधान दिवस में 04 मामले आए, अधिकांश मामले जमीन संबंधी आए।
थाना प्रभारी ने आए फरियादियों की पूरी समस्या सुनते हुए उनका समाधान का आश्वासन दिया।
muirpur
11:47 PM, Apr 11, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Prashant Dubey

समाधान दिवस म्योरपुर थाना : फोटो - सोन प्रभात न्यूज
म्योरपुर(सोनभद्र)शनिवार को थाना म्योरपुर में थाना समाधान दिवस थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।जिसमें 04 मामले आये सभी मामला जमीन संबंधित रहा,जहां दोनो पक्षों की बात सुनते हुए निस्तारण हेतु थाना प्रभारी द्वारा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेज कर निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें
थाना प्रभारी ने आए फरियादियों की पूरी समस्या सुनते हुए उनका समाधान का आश्वासन दिया। ने सभी लोगों को कहा कि प्रत्येक मामले का त्वरित समाधान किया जाएगा शांति और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।शासन की मंशानुरूप जनता को न्याय दिलाना प्राथमिकता में है। इस दौरान एस आई अनंत राय,गुलाब सोनकर व राजस्व निरीक्षक सहित,लेखपाल अनूप यादव,राधा गुप्ता,विशाल वर्मा,वीर बहादुर वाचा,मकबूल आलम सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






