होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विजयगढ़ का किला देखने आए 10 टूरिस्ट, घने रास्ते के कारण भूल गए रास्ता, रात में याद आई पीआरबी 112

विजय गढ़ का किला देखने आए टूरिस्ट, भूल गए रास्ता, पीआरबी के मदद से सकुशल मिले परिवार से, पुलिस टीम को दी बधाई

4:30 PM, Apr 14, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: सोन प्रभात लाइव

विजयगढ़ का किला देखने आए 10 टूरिस्ट, घने रास्ते के कारण भूल गए रास्ता, रात में याद आई पीआरबी 112

जंगल में भटके टूरिस्ट को सकुशल बरामद के साथ पुलिस टीम

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र:विजयगढ़ किला जंगल में रास्ता भटक गए वाराणसी और मिर्जापुर के 10 टूरिस्ट को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। लगभग 8 घंटे चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद इन सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया
यह घटना 13 अप्रैल की रात करीब 8:20 बजे सामने आई,जब पीआरवी को सूचना मिली। टूरिस्ट विजयगढ़ किला स्थित मजार पर दर्शन के लिए गए थे और किले के पीछे मुख्य द्वार से जंगल के रास्ते लौटते समय रास्ता भटक गए।

सूचना मिलते ही सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक रामपुर बरकोनिया के नेतृत्व में थाना पुलिस और पीआरवी 8507 की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया


फिर रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। करीब छह से सात घंटे के सर्च आपरेशन के बाद पुलिस ने सभी टूरिस्ट को बरामद कर लिया। उन्हें सुरक्षित घर भेजवा दिया। वाराणसी के थाना सिंधोरा के सिंधोरा बाजार निवासी हनीफ, शाहिद, समीर, सानिया, नसीमा खातून, मीरजापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मीरजापुर निवासी नेहाल अख्तर, फैज, मेहकन निशा, राबिया बेगम व रुकसार सोमवार को विजयगढ़ किला पर स्थित बाबा मीरान शाह की मजार पर दर्शन पूजन के लिए गए थे।
पीआरवी को सूचना देने वाले का मोबाइल स्विच आफ होने के कारण पुलिस टीम ने टार्च, सीटी एवं लाउड हेलर के जरिए जंगल में सघन तलाश की। लगातार लगभग सात घंटे की तलाश के बाद पुलिस टीम ने सभी दस व्यक्तियों को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि सभी को जंगल से सकुशल बरामद कर उन्हें घर भेजवा दिया गया

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions