होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

220 किलो गांजा बरामद, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

2:39 PM, Sep 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

220 किलो गांजा बरामद, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था गांजा, वाहन में बना रखा था विशेष गुप्त केबिन; कुल बरामदगी करीब 1.20 करोड़ रुपयेसोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छह पहिया मालवाहक वाहन से 220 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये है।तस्करी में प्रयुक्त Eicher Pro 1075 वाहन की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 4,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये है।गुप्त केबिन में छिपाया था गांजापुलिस के मुताबिक 13 सितंबर 2026 को रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की टीम होटल डीआर ड्रीम, सनबीम स्कूल मोड़ तिराहा, ग्राम गेंगुआर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिन्दुआरी तिराहे से पहले पुल के पास एक छह पहिया वाहन में दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वाहन में बैठे दोनों लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने करीब 20:40 बजे पुल की रेलिंग के पास दोनों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान बिरेस पुत्र होराम (45), निवासी ग्राम अहुरमई, थाना ओसांवा, जनपद बदायूं और गोविन्द पुत्र सुरेन्द्र (25), निवासी ग्राम मियारी, पोस्ट अभिबाँव, थाना ओसांवा, जनपद बदायूं के रूप में हुई।वाहन की तलाशी के दौरान मालवाहक हिस्से के अग्रिम भाग में लोहे की चादरों से वेल्डिंग कर बनाया गया एक विशेष गुप्त केबिन मिला। पुलिस के अनुसार इसी केबिन में सात बोरों में छिपाकर रखा गया कुल 220 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।ओडिशा से दिल्ली पहुंचाया जाना था गांजापुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली में रहने वाले कुछ लोगों के संपर्क में थे और उनके लिए गांजा लाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार दिल्ली से गांजा खरीदने के लिए उन्हें धन उपलब्ध कराया गया था।इसके बाद दोनों ओडिशा के सुंदरगढ़ और कालाहांडी क्षेत्र में पहुंचे, जहां एक स्थानीय व्यक्ति के माध्यम से गांजा वाहन में लोड कराया गया। गांजे को वाहन में बनाए गए गुप्त केबिन में छिपाकर ओडिशा से सोनभद्र के रास्ते दिल्ली ले जाया जा रहा था।पुलिस के मुताबिक बरामद गांजा दिल्ली में पहुंचाया जाना था। पूछताछ और बरामद मोबाइल फोन से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जगिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 763/2026, धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक एसओजी राम स्वरूप वर्मा, हिन्दुआरी चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह, सुकृत चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह, चुर्क चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव समेत रॉबर्ट्सगंज थाना, चुर्क, सुकृत और एसओजी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions