होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अनियंत्रित मोटरसाइकिल से 36 वर्षीय महिला गिरी मौत, परिवारजनों में कोहराम

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र

duddhi

4:49 PM, Mar 28, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

अनियंत्रित मोटरसाइकिल से 36 वर्षीय महिला गिरी मौत, परिवारजनों में कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र

) दुद्धी सोनभद्र तहसील के विन्ढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में दर्दनाक घटना 27मार्च शुक्रवार की दोपहर युगलकिशोर (उर्फ) बबलू गुप्ता अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल से लेकर झारखण्ड राज्य के भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम परती मे अपने बड़े ससुर की निधन पर दाह संस्कार मे सामिल होने ससुराल जा रहे थे कि रास्ते में ही अनियंत्रित बाइक के कारण घटना हों गई। ज्ञात हों कि यह घटना नगर उंटारी थाना क्षेत्र के तुलसीदामर घाटी के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से हुई है। बताया गया है कि युगलकीशोर (उर्फ) बबलू गुप्ता अपनी पत्नी सुनैना देवी उम्र करीब 36 वर्ष निवासनी ग्राम पंचायत हरनाकछार को लेकर खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परती मे अपने बड़े ससुर के निधन होने की सूचना पर दाह संस्कार मे सामिल होने जा रहे थे कि तुलसीदामर घाटी के समीप कुछ ग्रामीणों ने महुआ बिनने के क्रम में सड़क पर पत्थरों को बिछा रखा था यही कारण से समीप पहुंचते ही अचानक मोटरसाइकिल पत्थर से टकराकर उछाल मार दिया जिससे पीछे बैठी पत्नी सुनैना देवी मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गई, ब्रेन मे अंदरूनी चोट लगने की वजह से सुनैना देवी अचेत हो गई। घटना के बाद युगलकीशोर (उर्फ) बबलू गुप्ता ने इस घटना की सूचना अपने बड़े भाई राजेश गुप्ता को दी जिस पर निजी वाहन से घटना स्थल पर उनके बड़े भाई पहुंचे और घायल सुनैना देवी को अचेत अवस्था में नगर उंटारी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जॉच करते ही मृत घोषित कर दिया।अस्पताल के मेमो के जरिए पुलिस को सूचना दी गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions