होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बी आर डी महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान के बीच 51वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ)

duddhi

7:14 AM, Feb 28, 2026

Share:

Edited by: Son Prabhat

बी आर डी महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान के बीच 51वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ)

सोनभद्र दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को 51वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हो गया। दो दिवसीय इस आयोजन के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने जोशपूर्ण ढंग से विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया, जिसमें रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामजीत यादव रहें। क्रीड़ा प्रभारी राजेश भारती ने सभी प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की। प्रमुख विजेताओं में 5000 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर मनीष कुमार (बीए चतुर्थ से०), द्वितीय स्थान पर अमित कुमार (बीए तृतीय से०) जबकि तृतीय स्थान पर रविंद्र कुमार (बीए तृतीय से०) रहे। 500 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में प्रथम स्थान मनीष कुमार, द्वितीय अमित कुमार और तृतीय स्थान पर रविंद्र कुमार रहे। गोला प्रक्षेप (छात्र वर्ग) में प्रथम आशीष कुमार, द्वितीय शमशाद अहमद व तृतीय प्रियांशु गुप्ता रहे। गोला प्रक्षेप (छात्रा वर्ग) में प्रथम आकृति, द्वितीय प्रकृति जबकि तृतीय दिव्यांका रही। भाला प्रक्षेप (छात्रा वर्ग) में प्रथम खुशी चंद्रवंशी, द्वितीय आकृति तथा तृतीय संध्या रही। क्रिकेट बाल प्रक्षेप (छात्रा वर्ग) में प्रथम तारावती, द्वितीय प्रकृति व तृतीय प्रियंका रही। हैमर प्रक्षेप (छात्र वर्ग) में प्रथम अमित कुमार (बीए चतुर्थ से०), द्वितीय रोहित सोनकर (बीए तृतीय से०) और तृतीय एकलव्य प्रताप सिंह (बीए प्रथम से०) रहे। लंबी कूद (छात्र वर्ग) में प्रथम कमलेश कुमार, द्वितीय मोहन कुमार, तृतीय अमन मिश्रा रहे। लंबी कूद (छात्रा वर्ग) में प्रथम दिव्यांका, द्वितीय सिम्मी, तृतीय तारावती व इंदु (संयुक्त) रही। समारोह में विशिष्ट अतिथियों में नवनिर्वाचित दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड० कुलभूषण पाण्डेय और सिविल बार संघ अध्यक्ष एड० प्रभु सिंह कुशवाहा, रामेश्वर राय रहे। अपने संबोधन में उन्होंने महाविद्यालय के खिलाड़ियों से कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अच्छे प्रदर्शन से पुलिस, पीएससी, खेल कोटा के अलावा तमाम नौकरियों में बेहतरीन अवसर मिलते हैं और महाविद्यालय का नाम रोशन होता है। अन्य विशिष्ट अतिथियों में एड० संतोष जायसवाल, एड० दिनेश प्रसाद (दुद्धी बार एसोसिएशन सचिव), वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खेल प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। कालेज के मिथिलेश गौतम, डॉ. अजय कुमार, डॉ. राकेश कनौजिया, डॉ. विवेकानंद, राजेश कुमार यादव, सचिन कुमार विश्वकर्मा, अंकित चंद्र, डॉ. गीता, दिनेश चंद शर्मा सहित समस्त अध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions