नाबालिक छात्रा से छेड़खानी के मामले में 6 अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिक छात्रा से छेड़खानी मामले में 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कोन थाना क्षेत्र का मामला,
8:50 PM, Apr 13, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी

।
जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र सोनभद्र उत्तर प्रदेश महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को थाना कोन पुलिस द्वारा नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत एवं धमकी देने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 59/26 धारा 76, 352, 351(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट में नामजद एवं वांछित कुल 06 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर विम्ढमगंज-कोन बस स्टैंड तिराहा, कस्बा कोन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने में शामिल पुलिस कमी संजीव कुमार सिंह, राकेश राय,विनय यादव, सुरेन्द्र चौहान, अभय कुमार, रामभुवन कुशवाहा आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:.यशवन्त पुत्र राजेन्द्र, निवासी कचनरवा,.सुमन्त कुमार पुत्र राजेन्द्र, निवासी कचनरवा.शशि कुमार पुत्र अनन्त प्रसाद, निवासी कचनरवा, राकेश पुत्र नागवन्त प्रसाद, निवासी कचनरवा टोला,.मनीष कुमार पुत्र बसन्त प्रसाद,निवासी गरबांधथाना नगर उटारी.विकेश कुमार पुत्र जयराम चन्द्रवंशी, निवासी गरबांध , थाना नगर उटारी के बताए जा रहे हैं
यह भी पढ़ें






