होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चुर्क नगर में निकली भव्य शिव बारात, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा नगर

संवाददाता — संजय सिंह | सोन प्रभात न्यूज

3:14 PM, Feb 16, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

चुर्क नगर में निकली भव्य शिव बारात, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा नगर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

संवाददाता — संजय सिंह | सोन प्रभात न्यूज

चुर्क नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बोल बम शिव बारात सेवा समिति, चुर्क के नेतृत्व में भव्य एवं आकर्षक शिव बारात का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकली शिव बारात ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से नगर की गलियां गुंजायमान हो उठीं।

शिव बारात का शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय चौराहा, वार्ड नंबर-1 से हुआ, जहां से भगवान शिव, ब्रह्मा एवं विष्णु की मनमोहक झांकियों के साथ कलाकारों का दल आकर्षक रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकला। भगवान शिव के साथ माता पार्वती की सजीव झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। गले में नागराज, हाथ में त्रिशूल, माथे पर चंद्रमा और शरीर पर भस्म धारण किए भोलेनाथ की अद्भुत छवि ने सभी का मन मोह लिया।

विज्ञापन

Image

बारात में आगे-आगे भूत, प्रेत एवं पिशाच की वेशभूषा में कलाकारों का समूह पारंपरिक अंदाज में नृत्य करते हुए चल रहा था, वहीं पीछे महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन होकर शामिल हुए। डीजे पर बजते भक्ति गीतों, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि से पूरा नगर भक्तिरस में डूबा नजर आया।

Image

विज्ञापन

नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव बारात चुर्क लेबर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा बारातियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा जलपान, शर्बत एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।

Image

विज्ञापन

शिव बारात में प्रस्तुत धार्मिक झांकियों के माध्यम से भगवान शिव, माता पार्वती एवं अन्य पौराणिक प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। इस दौरान जयराम वर्मा, दिलीप चौबे, धनंजय दुबे, सूरज चंद्रवंशी, गुड्डू सैनी, डॉ. मोहन, संजय पटेल, ओमप्रकाश यादव, अंशु खत्री, निर्मल सहित चुर्क नगर पंचायत के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ पूरी शिव बारात में मौजूद रहे और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions