भीषण आग से कच्चा मकान जलकर खाक, विधवा महिला सहित चार बच्चों का परिवार हुआ बेघर।
घर में रखा सारा सामान — अनाज, कपड़े, बर्तन, जरूरी कागजात और थोड़ी-बहुत जमा पूंजी — सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया।
म्योरपुर
6:21 AM, Apr 23, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Ashish Gupta

जलने के बाद स्थिति : फोटो - सोन प्रभात
म्योरपुर विकासखंड के नधिरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार की जिंदगी को पूरी तरह तबाह कर दिया। आग की इस घटना में कच्चा मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान मालिक तुलसी प्रसाद के परिवार में उनकी बहू रीता देवी (निवासी नधिरा) अपने चार बच्चों — तीन बेटियों और एक बेटे — के साथ रहती हैं। रीता देवी पहले से ही विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रही थीं, क्योंकि उनके पति का निधन करीब दो वर्ष पूर्व उड़ीसा में एक ट्रक दुर्घटना में हो गया था। पति की असामयिक मृत्यु के बाद से ही परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था।

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा कच्चा मकान धू-धू कर जल उठा। घर में रखा सारा सामान — अनाज, कपड़े, बर्तन, जरूरी कागजात और थोड़ी-बहुत जमा पूंजी — सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। यहां तक कि पति की अंत्येष्टि के बाद ट्रक मालिक द्वारा दी गई जो थोड़ी आर्थिक सहायता बची थी, वह भी इस हादसे में जलकर समाप्त हो गई।
यह भी पढ़ें
इस दर्दनाक घटना के बाद अब परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है। न तो उनके पास रहने के लिए घर बचा है और न ही जीवन यापन के लिए कोई साधन। भीषण गर्मी के इस दौर में चार छोटे बच्चों के साथ खुले में रहने की मजबूरी ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत दिलाने की मांग की है।






