होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए बाईक सवार व्यक्ति की ट्रैक्टर के धक्के से मौत

वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए बाईक सवार व्यक्ति की ट्रैक्टर के धक्के से मौत

10:33 PM, May 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए बाईक सवार व्यक्ति की ट्रैक्टर के धक्के से मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



दुद्धी (सोनभद्र)।म्योरपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। किरबिल-करहिया संपर्क मार्ग पर रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान करहिया निवासी 30 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र रामलखन के रूप में हुई है।हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया, जहां चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्य ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार, अनिल हरियाणा के पानीपत में एक कपड़ा मिल में कार्यरत था। वह 15 दिन पहले गांव में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। रविवार को बभनी थाना क्षेत्र के जोराहाई गांव में लड़की की विदाई कराने गया था। लौटते समय किरबिल गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे अनिल बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़ा। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को धर दबोचा। पीछे से बोलेरो से आ रहे अन्य परिजनों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।मृतक पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद का चचेरा भाई था। तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा होने के कारण वह परिवार की आर्थिक रीढ़ था। स्वास्थ्य कर्मियों ने मेमो के जरिए म्योरपुर थाने को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions