बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गड्ढें में गिरा,लोहे का सरिया सिर में घुसा,रेफर
बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गड्ढें में गिरा,लोहे का सरिया सिर में घुसा,रेफर
8:22 PM, May 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Prashant dubey

म्योरपुर (सोनभद्र)म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया-पिंडारी मार्ग पर शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरा जहां नमामि गंगे की पाइपलाइन गयी हुई थी।इस दौरान वहां निकले सरिए पर गिरते वक्त युवक का सिर पड़ गया जिससे सरिया उसके सिर से घुसते हुए गालों तक आ गया। हादसे में धर्मदेव यादव 20 वर्ष निवासी पिंडारी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने घटना की सूचना परिजनों को दी ।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० अराधना ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक देवरी गांव में स्थित अपने दोस्त के घर में आयोजित छठी के कार्यक्रम के गया था जहां से वापस बाइक से अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में यह घटना घट गई।
यह भी पढ़ें






