22 लाख की हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
जनपद सोनभद्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 22 लाख रुपये मूल्य की अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार माना जा रहा है।
सोनभद्र
5:19 PM, Apr 4, 2026
Share:
Edited by: Admin
, Reported By: संजय सिंह

जनपद सोनभद्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 22 लाख रुपये मूल्य की अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस टीम गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी।
पीछा कर दबोचा गया आरोपी
चेकिंग के दौरान बभनौली चौराहे के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और हिन्दुआरी पुल के पास लगभग 02:11 बजे उसे पकड़ लिया।
तलाशी में मिली लाखों की हेरोइन
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम
सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह (उम्र लगभग 28 वर्ष) निवासी रैपुरिया, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह हेरोइन को खरीदकर बिक्री के लिए ले जा रहा था।
NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 263/2026 के तहत धारा 8/21/29 NDPS एक्ट में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP63AQ8477 को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।
टीम वर्क से मिली सफलता
इस सराहनीय कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
उ0नि0 राजेश जी चौबे (प्रभारी एसओजी/सर्विलांस)
उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा
उ0नि0 महेन्द्र यादव
हे0का0 सतीश सिंह पटेल
हे0का0 संदीप यादव
हे0का0 दिनेश प्रजापति
का0 रितेश सिंह पटेल
का0 अजीत कुमार
का0 चालक अजीत यादव
🔎 नशे के खिलाफ सख्त संदेश
इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सोनभद्र पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह सख्त है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा ताकि जनपद को नशामुक्त बनाया जा सके।






