होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, गांव के ही युवक पर मुकदमा दर्ज

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, गांव के ही युवक पर मुकदमा दर्ज

5:45 PM, Apr 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, गांव के ही युवक पर मुकदमा दर्ज
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


​सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।​पीड़ित पिता द्वारा बुधवार को बभनी थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी बीते 24 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार सगे-संबंधियों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कहीं सुराग नहीं लगा।​काफी छानबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है।​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल पुत्र हरिप्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

​आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (2) के तहत केस पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन

​पुलिस टीम गठित कर दी गई है और आरोपी युवक के साथ-साथ नाबालिग लड़की की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions