होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तकनीक से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेवाएं, 2099 स्मार्ट फोन होंगे वितरित

तकनीक से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेवाएं, 2099 स्मार्ट फोन होंगे वितरित

8:07 PM, Jun 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

तकनीक से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेवाएं, 2099 स्मार्ट फोन होंगे वितरित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। केंद्र सरकार के जनसेवा, सुशासन एवं विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद सोनभद्र में 05 जून से 21 जून तक विभिन्न जनहितकारी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम, विकास प्रदर्शनियां, लाभार्थी संपर्क अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, पौधरोपण अभियान तथा जागरूकता गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्ट मोबाइल फोनबैठक के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा जनपद की पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए गए। इन मोबाइल फोनों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पोषण ट्रैकर ऐप एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऐप पर कार्य करते हुए लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकेंगी।प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को तकनीक-सक्षम एवं आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। डिजिटल संसाधनों के उपयोग से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद को निदेशालय स्तर से कुल 2099 स्मार्ट मोबाइल फोन प्राप्त हुए हैं। इनका वितरण सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इससे विभागीय योजनाओं के संचालन में तकनीकी दक्षता बढ़ेगी तथा लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं मिल सकेंगी।जन-जन तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : डीएमजिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि अभियान को जनपद में पूरी गंभीरता और प्रभावी रणनीति के साथ संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करें।उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर तक कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर अभियान को जन-जन से जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा।बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रॉबर्ट्सगंज अजीत रावत, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि./रा. वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions