चेंबर से अधिवक्ता का बैग गायब, दस्तावेज चोरी से वादकारियों में चिंता, सीसीटीवी कैमरे लगवाने की उठी मांग।
दुद्धी, सोनभद्र। जितेंद्र चंद्रवंशी/ सोन प्रभात
duddhi
9:43 AM, Jan 3, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

दुद्धी, सोनभद्र। जितेंद्र चंद्रवंशी/ सोन प्रभात
मुंशिफ कोर्ट परिसर अंतर्गत सिविल बार एसोसिएशन से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां वरिष्ठ अधिवक्ता का बैग चेंबर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। इस घटना से न सिर्फ संबंधित अधिवक्ता बल्कि उनके वादकारी भी काफी परेशान हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वर्तमान कनिष्ठ उपाध्यक्ष
विज्ञापन
अधिवक्ता शुभेष कुमार मौर्य
का चेंबर टाइपिस्ट अनिल कुमार गुप्ता के बगल में स्थित है। दिनांक
31 दिसंबर 2025, बुधवार
को उनके चेंबर की मेज पर रखा बैग, जिसमें वादों से संबंधित
विज्ञापन
महत्वपूर्ण दस्तावेज
रखे हुए थे, अचानक गायब हो गया। बताया गया कि उस दिन किसी अति आवश्यक पारिवारिक कार्यवश अधिवक्ता शुभेष कुमार मौर्य को जल्दबाजी में घर जाना पड़ा। सामान्यतः वे अपना बैग दुद्धी बार एसोसिएशन के सचिव
यह भी पढ़ें
राकेश गुप्ता
के चेंबर में सुरक्षित रख देते थे, लेकिन जल्दबाजी के कारण बैग वहीं रखना भूल गए। अगले दिन गुरुवार की सुबह जब उन्हें बैग का ध्यान आया तो वे तुरंत कचहरी पहुंचे, लेकिन चेंबर से बैग गायब मिला। आसपास काफी खोजबीन की गई, किंतु
विज्ञापन
तीन दिन बीत जाने के बाद भी बैग का कोई सुराग नहीं मिल सका
। इस घटना को लेकर अधिवक्ता शुभेष कुमार मौर्य ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि बैग में वादों से जुड़े जरूरी कागजात थे, जिनके गुम हो जाने से न्यायिक कार्य प्रभावित हो सकता है और वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए
सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग
की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। साथ ही उन्होंने सभी अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आमजन से अपील की है कि यदि किसी को बैग के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें। बैग के संबंध में सूचना देने हेतु उन्होंने अपना मोबाइल नंबर
विज्ञापन
9936461817
जारी किया है और सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सूचना देने वाले पर उनकी महान कृपा होगी। इस घटना के बाद कचहरी परिसर में सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है और अधिवक्ताओं के बीच असंतोष भी देखा जा रहा है।
संवाददाता: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ, सोनभद्र






