होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सुबह टहलने निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, वारदात की पूरी घटना सी सी टीवी में कैद

सुबह टहलने निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, पूरी घटना सी सी टीवी में कैद मिर्जापुर जिले की घटना

mirzapur

12:21 PM, Apr 11, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: Sonprabhat News Desk

सुबह टहलने निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, वारदात की पूरी घटना सी सी टीवी में कैद

CC TV Footage : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र जिले सटे मिर्जापुर में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारू का पूरा इलाके में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे शहर में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अधिवक्ता राजीव सिंह के रूप में हुई है। वह रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचा और बेहद करीब से देसी तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही राजीव सिंह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक की ओर भागा, लेकिन कुछ देर तक बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे थे। जैसे ही बाइक स्टार्ट हुई, आरोपी मौके से फरार हो गया। दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, वहीं वकीलों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। मिर्जापुर में वकील की हत्या की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो शख्स एक बाइक पर आते है। फिर सफेद कपड़े पहना शख्स देसी तमंचा लहराता हुआ आता दिखता है। बिना देरी के वो फायर झोंक देता है। और फिर बाइक की ओर भागता है

विज्ञापन

भागने के दौरान देरी से स्टार्ट हुई बाइक

इस दौरान उसका साथी बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करता है। कई बार किक मारने पर जब बाइक स्टार्ट नहीं होती है। तो गोली चलाने वाला आरोपी अपना तमंचा उसे पकड़ाता है। और फिर बाइक स्टार्ट करने लगता है। इस दौरान कई लोग वहां पहुंच जाते हैं। जिन्हें तमंचा दिखाकर डराते हैं। और फिर बाइक चालू होने पर वहां से फरार हो जाते हैं। सरेआम वकील की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। और जिस तरह बदमाशों ने बेखौफ तरीके से घटना को अंजाम दिया। वो भी हैरान करने वाला है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions