होली त्यौहार सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त पुलिस लाइन चुर्क में खेली गई पुलिस की होली
(संवाददाता --संजय सिंह) आज गुरूवार
sonbhadra
7:18 PM, Mar 5, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

(संवाददाता --संजय सिंह) आज गुरूवार
को होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सहयोग की भावना के साथ उत्सव मनाया।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे






