हनुमान जन्मोत्सव पर प्रारंभ हुआ संगीत मय अखंड रामायण पाठ
विंध्य नगर बैढ़न स्थित नव जीवन रहवासी समिति एवं हनुमान सेवा समिति द्वारा विगत वर्ष की भांति अखंड रामायण पाठ, भजन संध्या एवं भंडारे के साथ हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को हर्षौल्लास पूर्वक मनाया जायेगा, आयोजन समिति के सदस्य सत्यनारायण बंसल ने बताया कलयुग के देवता श्री हनुमान जी है
7:35 PM, Apr 1, 2026
Share:
Edited by: Son Prabhat

विंध्य नगर बैढ़न स्थित नव जीवन रहवासी समिति एवं हनुमान सेवा समिति द्वारा विगत वर्ष की भांति अखंड रामायण पाठ, भजन संध्या एवं भंडारे के साथ हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को हर्षौल्लास पूर्वक मनाया जायेगा, आयोजन समिति के सदस्य सत्यनारायण बंसल ने बताया कलयुग के देवता श्री हनुमान जी है

विज्ञापन
यह भी पढ़ें
जिनकेसुमिरन मात्र से संकट कट जाता है, ऐसे अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव समिति द्वारा बड़े धूम धाम से मनाया जाता है, इसका शुभारंभ बुधवार दिनांक एक अप्रैल को संगीत मय अखंड रामायण पाठ से हो चुका है जो कल गुरुवार को विराम लेगा, स्थानीय भक्तों द्वारा लिखित श्री राम नाम की माला श्री हनुमान जी को पहनाई जाएगी,तथा भक्तों द्वारा निर्मित झंडियो से मंदिर को सजाया जा रहा है, कल गुरुवार को सायं काल भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है, साथ ही भक्तों द्वारा भजन कीर्तन भी किया जायेगा, इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न होगा जिसमें भक्त गण महा प्रसाद ग्रहण करेंगे!!