अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी ने धूमधाम से मनाई दानवीर भामाशाह की 478वीं जयंती, कार्यकर्ताओं ने लिया त्याग का संकल्प।
अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी ने धूमधाम से मनाई दानवीर भामाशाह की 478वीं जयंती, कार्यकर्ताओं ने लिया त्याग का संकल्प।
8:37 PM, Apr 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: U gupta

रेणुकूट,आज 29 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के तत्वावधान में दानवीर भामाशाह जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि से हुई।
इस अवसर पर बुद्धिजीवियों ने कहा कि दानवीर भामाशाह (29 अप्रैल 1547 – 1600) मेवाड़ के महाराणा प्रताप के विश्वासपात्र मंत्री, सलाहकार और सेनापति थे, जिन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। जब महाराणा प्रताप के पास धन की कमी थी, तब भामाशाह ने अपनी सारी जमा पूंजी, जो पीढ़ियों से संचित थी, उन्हें सौंप दी, जिससे प्रताप ने पुनः सेना संगठित किया।
इस अवसर पर पार्टी के वक्ताओ ने भामाशाह जी के त्याग और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज सेवा करनी है। कार्यकर्ताओं ने समाज के वंचित वर्ग की मदद का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या मे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






