वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी का आरोप, बीएलए ने स्पेशल ऑडिट की मांग की
म्योरपुर (सोनभद्र)दुद्धी विधानसभा
duddhi
8:10 PM, Mar 14, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

म्योरपुर (सोनभद्र)दुद्धी विधानसभा
क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री में मतदाता सूची को लेकर गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। समाजवादी पार्टी के बीएलए अजय कुमार यादव ने प्रशासन पर मतदाता सूची के विभाजन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अजय कुमार यादव ने बताया कि पहले ग्राम पंचायत पड़री में दो बूथ संख्या 53 और 54 थे, जिन्हें बढ़ाकर अब तीन बूथ संख्या 57, 58 और 59 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बूथों की संख्या बढ़ाना प्रशासन का सराहनीय कदम है, लेकिन बूथ विभाजन और मतदाताओं के नामों के विखंडन में गंभीर लापरवाही की गई है। उनका आरोप है कि एक ही परिवार के सदस्यों—पिता, माता और पुत्र—के नाम अलग-अलग बूथों की मतदाता सूचियों में दर्ज कर दिए गए हैं। इससे मतदाताओं को अपना नाम खोजने के लिए तीनों बूथों की सूची के पन्ने खंगालने पड़ते हैं, जिससे काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति मतदाताओं को भ्रमित करने के साथ ही मतदान प्रतिशत को प्रभावित कर सकती है। इस कारण कई मतदाता आशंकित हैं कि वे अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग कर पाएंगे या नहीं। यादव ने जिला प्रशासन, जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र तथा उपजिलाधिकारी दुद्धी से मांग की है कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले ग्राम पंचायत पंडरी की मतदाता सूची का विशेष ऑडिट कराया जाए। साथ ही वार्ड और गृह क्रमांक के आधार पर एक ही परिवार के सदस्यों के नाम एक ही स्थान पर दर्ज किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें






