आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल, लिलासी में वार्षिकोत्सव व होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न.
म्योरपुर / सोनभद्र : सोन प्रभात न्यूज
sonbhadra
9:28 PM, Mar 1, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

म्योरपुर / सोनभद्र : सोन प्रभात न्यूज
म्योरपुर (सोनभद्र) विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत लिलासी स्थित आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर परोपकार सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव एवं कल्पना शुक्ला सहित उनकी टीम के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें
सोनभद्र की समृद्ध संस्कृति और शिक्षा पर दिया गया विशेष बल
सोन प्रभात न्यूज के संपादक एवं शिक्षक आशीष गुप्ता ने अपने संबोधन में सोनभद्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं शिक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—
विज्ञापन
"सोनभद्र की पहचान केवल उसके प्राकृतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि यहां की सांस्कृतिक विविधता और शिक्षा के प्रति जागरूक नई पीढ़ी से भी है। शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज को सही दिशा प्रदान कर सकती है।"
उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा किए जा रहे शैक्षिक एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मान सिंह ने भी अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा को समाज के विकास की आधारशिला बताया। विद्यालय परिवार की रही सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अजीत गुप्ता एवं प्रधानाचार्या आनंदिता गुप्ता सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे नृत्य, गीत एवं नाट्य मंचन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता और अंशिता गुप्ता ने किया। इस अवसर पर रामविचार गौतम, जानकधारी गोंड, विरझन राम पनिका, राजू गुप्त, रघुबर दयाल, कर्म देव, ब्रह्मदेव प्रसाद, मिथलेश जायसवाल, जितेंद्र अग्रहरि, हरिनारायण, सुधीर कुमार समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रंगों के इस पावन पर्व होली के अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह ने कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सकारात्मकता का संदेश प्रसारित किया। समारोह का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया, बल्कि शिक्षा एवं संस्कृति के समन्वय का एक प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत किया।






