होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शस्त्र अधिनियम के मामले में अनपरा पुलिस की कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्तार.

सोनभद्र | सोन प्रभात

sonbhadra

4:59 PM, Mar 13, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

शस्त्र अधिनियम के मामले में अनपरा पुलिस की कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्तार.
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र | सोन प्रभात

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

Image

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने मु0अ0सं0 53/2026 धारा 110 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 30 शस्त्र अधिनियम से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 की रात लगभग 11:44 बजे मुखबिर से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर सिंगरौली रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे दबिश देकर एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद लाइसेंसी 12 बोर असलहा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल कुमार (24 वर्ष) पुत्र रमाशंकर प्रसाद, निवासी शिव मंदिर आरा खटाल रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को 13 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

विज्ञापन

  • उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे , चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा
  • हे0का0 विजय कुमार , थाना अनपरा
  • हे0का0 कमलेश सिंह यादव , थाना अनपरा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions