साइबर ठगी के शिकार अशोक साहू को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए 25,500 रुपये
साइबर ठगी के शिकार अशोक साहू को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए 25,500 रुपये
8:10 PM, Jun 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

यूपीआई फ्रॉड में खाते से निकाले गए थे 31 हजार रुपये, जुगैल पुलिस की सक्रियता से धनराशि हुई रिकवरसाइबर हेल्प डेस्क ने तकनीकी जांच और बैंक समन्वय से दिलाई सफलतासोनभद्र। साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने एक साइबर ठगी पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। यूपीआई फ्रॉड का शिकार हुए अशोक कुमार साहू के खाते से निकाली गई धनराशि में से 25,500 रुपये सफलतापूर्वक रिकवर कर उनके बैंक खाते में वापस कराए गए हैं।जानकारी के अनुसार अशोक कुमार साहू के साथ 25 अगस्त 2025 को अज्ञात साइबर अपराधियों ने यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 31 हजार रुपये निकाल लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जुगैल शिव प्रताप वर्मा के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क ने मामले की गहन जांच शुरू की।जांच के दौरान साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से संदिग्ध ट्रांजेक्शनों को ट्रेस किया तथा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक ई-मेल एवं नोडल पत्राचार किया। तत्पश्चात फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड और फ्रीज कराते हुए नियमानुसार रिवर्सल की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित के 31 हजार रुपये में से 25,500 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए किसी भी अज्ञात नंबर अथवा स्रोत से प्राप्त एपीके (APK) फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। किसी भी मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा मांगी जा रही अनावश्यक अनुमति देने से बचें तथा ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन अथवा बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, हेड कांस्टेबल लालबहादुर तथा महिला आरक्षी केशकली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।
यह भी पढ़ें






