होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अधिवक्ता राजेश से जुड़ा ऑडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र यों के सतीहा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार पेढ़ निवासी राजेश यादव की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन व्यक्तियों की तरफ से उसके बारे में खिलाफ साजिश रचे जाने की बात कही जा रही है। यह ऑडियो हादसे के पूर्व का है। भाई की तहरीर पर घोरावल पुलिस घटना के समय ही हत्या की एफआईआर दर्ज कर चुकी है लेकिन अभी तक किसी की भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई।

sonbhadra

7:44 AM, Feb 25, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

अधिवक्ता राजेश से जुड़ा ऑडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र यों के सतीहा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार पेढ़ निवासी राजेश यादव की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन व्यक्तियों की तरफ से उसके बारे में खिलाफ साजिश रचे जाने की बात कही जा रही है। यह ऑडियो हादसे के पूर्व का है। भाई की तहरीर पर घोरावल पुलिस घटना के समय ही हत्या की एफआईआर दर्ज कर चुकी है लेकिन अभी तक किसी की भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई।

Image

भाई दिनेश ने मंगलवार को पुलिस डी लाइन पहुंचकर एसपी अभिषेक वर्मा से मुलाकात की। घोरावल पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। एसपी ने भरोसा दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा करा दिया जाएगा।पुलिस के अनुसार पेढ़ निवासी राजेश की आठ दिसंबर 2025 को कार से घोरावल तहसील जा रहे थे। सतौहा मोड़ पर ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने हत्या की बात कहते हुए जानबूझकर धक्का मारने का आरोप लगाया था।   प्रकरण में पेढ़ निवासी मंगल पाल व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। भाई दिनेश का कहना था कि भाई की मोवाइल से एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें खुद को लालगंज से बताते हुए एक व्यक्ति कह रहा है कि उसके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उसे सावधान रहने की जरूरत है। दावा किया कि तीन दिन से ट्रक मौके पर खड़ी थी। राजेश की रेकी की जा रही थी।ऑडियो में तीन व्यक्तियों का नाम भी लिया गया है जिसमें एक नाम मंगल पाल का है। आरोप था कि वह स्थानीय स्तर पर कई बार इस ऑडियो को लेकर संबंधितों के यहां लेकर गया।कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने का कारण भी जानना चाहा लेकिन अब तक किसी न किसी बहाने टालमटोल जारी है। एसपी ने उससे घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद प्रभारी निरीक्षक घोरावल से अब तक की प्रगति जानी और मामले की जांच अविलंब पूरी करते हुए जल्द खुलासे की मांग की

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions