हाई टेक में रेलवे ट्रैक पर मिला ऑटो चालक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच।
रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से मची सनसनी।
renukoot
2:52 PM, Apr 7, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: U. Gupta

रेलवे ट्रैक पर शव
रेणुकूट, मुर्धवा स्थित हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। शव को हिंडाल्को अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है।
पुलिस द्वारा शिनाख्त कराये जाने पर मृतक की पहचान रवि (40 वर्ष) पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई। रवि पेशे से ऑटो चालक था। वह मूल रूप से डेहरी ऑनसोन का रहने वाला था और वर्तमान में अपनी मां के साथ शिवापार्क रेनुकूट में रह रहा था।
चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक नशे का आदी था, जिससे उसके परिजन भी परेशान रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि देर रात वह रेलवे ट्रैक के किनारे से अपने घर लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मृतक की माँ विमला देवी को इस घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के अनुरोध पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन






