होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बभनी : ऑपरेशन ‘दहन’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 693 लीटर अवैध शराब नष्ट।

ऑपरेशन दहन के तहत सोनभद्र जिले के कई थानों में किए जा रहे अवैध शराब नष्ट।

babhani

7:41 PM, Apr 8, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Naresh Gupta

बभनी : ऑपरेशन ‘दहन’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 693 लीटर अवैध शराब नष्ट।

फोटो : बभनी पुलिस

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत बभनी थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 693 लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई, जिसमें वर्ष 2024 के 62 विभिन्न अभियोगों से संबंधित जब्त शराब का निस्तारण किया गया।

कैसे हुई कार्रवाई?

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। मजिस्ट्रेट दुद्धी के आदेश पर थाना परिसर के एकांत स्थान पर गड्ढा खुदवाकर शराब को नष्ट किया गया कार्यवाही को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए: पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई, मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। नष्ट की गई अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹1,03,950 बताई गई है।

विज्ञापन

पुलिस का संदेश

प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि “जनपद में अपराध और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions