Bank strike(बैंक हड़ताल): 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह के लिए 27 जनवरी को बैंकों का सार्वजनिक हड़ताल
नई दिल्ली:रिजर्व बैंक, जीवन बीमा निगम, सेबी, नाबार्ड, जीआईसी सहित अन्य कई सरकारी विभागों में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू है। लेकिन, बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। यदि इस मांग पर विचार नहीं किया गया तो हम 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की तरफ से पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बात दिनेश कुमार सिंह, महामंत्री (एनसीबीई) ने कही। कहा कि बैंक शाखाओं में कर्मचारियों व अधिकारियों पर बढ़ते तनाव एवं दबाव को देखते हुए यूनाइटेड फोरम ने पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग की थी बैंकों में पहले से ही दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश हो रहा है। आईबीए और यूएफबीयू की सहमति के अनुसार शेष बचे 2/3 शनिवारों को भी अवकाश घोषित करने के बदले बैंककर्मी सोमवार से शुक्रवार प्रत्येक दिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने को तैयार हैं। शुक्रवार को मुख्य श्रमायुक्त से हुई समझौता वार्ता में भी सरकार की हठधर्मिता के कारण कोई हल नहीं निकल पाया। अतः बाध्य होकर बैंककर्मी 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने जा रहे हैं।
4:35 PM, Jan 24, 2026
Share:
Edited by: Son Prabhat

विज्ञापन