होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर भारतीय युवा शक्ति संगठन ने किया कंबल व तिल–गुड़ का वितरण

wp:paragraph

11:46 AM, Jan 20, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

मकर संक्रांति पर भारतीय युवा शक्ति संगठन ने किया कंबल व तिल–गुड़ का वितरण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

wp:paragraph

आश्रम मोड़ /प्रशांत दुबे

/wp:paragraph

विज्ञापन

भारतीय युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सोमवार को आश्रम मोड़ पर सेवा एवं सहयोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सड़क परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार में कार्यरत अजय कुमार रजक ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।

wp:image {"id":71719,"sizeSlug":"large"}

विज्ञापन

/wp:image

ठंड को देखते हुए लगभग 100 लोगों को कंबल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें सर्दी से राहत मिल सके।कार्यक्रम के दौरान मकर संक्रांति की परंपरा के अनुसार लाभार्थियों को तिल–गुड़ और चूड़ा भी वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जरूरतमंद लोग मौजूद रहे। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।इस अवसर पर अजय कुमार रजक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में पानी और प्रदूषण की गंभीर समस्या है, जिसके कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों के माध्यम से सहयोग भी दिलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। आयोजन के दौरान संजय कन्नौजिया, सोनबच्चा कनौजिया , विकास कनौजिया, अभिषेक कनौजिय,राकेश जायसवाल,कुनाल कुमार,अंकित जयसवाल,आनंद तिवारी ,दिनेश जायसवाल, प्रशांत दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बताया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions