होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 800 लीटर डीजल व 30 लीटर पेट्रोल अवैध परिवहन करते हुए जब्त

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई संपन्न हुई।

shaktinagar

1:34 PM, Apr 9, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Prashant Dubey

शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 800 लीटर डीजल व 30 लीटर पेट्रोल अवैध परिवहन करते हुए जब्त

Shaktinagar Police : Photo

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे डीजल और पेट्रोल को जब्त किया है. पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई संपन्न हुई।

Image

थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे मय पुलिस बल एवं पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर-दुद्धी अखिलेश कुमार तिवारी द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम खड़िया (बोदरा बाबा के पास) क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन (संख्या UP64CT5897) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 04 प्लास्टिक ड्रम में प्रत्येक में लगभग 200 लीटर डीजल (कुल 800 लीटर) तथा 01 प्लास्टिक जरीकेन में लगभग 30 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ, जिसे बिना किसी वैध प्रपत्र के अवैध खरीद-फरोख्त हेतु परिवहन किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार यह ईंधन बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध खरीद-फरोख्त के उद्देश्य से परिवहन किया जा रहा था।

बरामदगी के संबंध में पूर्ति निरीक्षक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

बरामदगी करने वाली टीम:

1. श्री कमल नयन दूबे, थानाध्यक्ष शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। 2. श्री अखिलेश कुमार तिवारी, पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर-दुद्धी, सोनभद्र। 3. हे0का0 राजेश यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। 4. हे0का0 मुनीष यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions