होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

गैंगेस्टर एक्ट के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 14 अभियुक्त गिरफ्तार, संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

sonbhadra

12:46 PM, Apr 11, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Sanjay Singh/ Vedvyas Singh Maurya

गैंगेस्टर एक्ट के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 14 अभियुक्त गिरफ्तार, संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र, सोनप्रभात। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों ने चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।

Image

विज्ञापन

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 35/2026 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में अमरनाथ पुत्र राम सहाय, गनेश पुत्र जित्तू, नन्दू पुत्र रामलगन एवं केशव प्रसाद पुत्र पच्चू को गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी अभियुक्त पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम एवं अन्य धाराओं के मामलों में संलिप्त रहे हैं।

थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 101/2026 में भरत यादव पुत्र फौजदार एवं रियाजुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास गोवध निवारण अधिनियम से जुड़ा हुआ है।

थाना पन्नूगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 70/2026 में मिन्टू उर्फ विवेकानंद शुक्ला पुत्र रामदुलारे, संतोष कुमार पुत्र स्व0 राम किशुन, लवकुश पुत्र रामजी भारती एवं अनिल कुमार पुत्र गुलाब भारती को गिरफ्तार किया गया। इन अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस एवं आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला

थाना पन्नूगंज क्षेत्र का मामला विशेष रूप से गंभीर रहा, जहां पिछले वर्ष एक महिला को रास्ते से खींचकर एक सुनसान मकान में ले जाया गया था। वहां आरोपियों द्वारा लगभग एक घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि जांच में हुई थी।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी इस प्रकार के जघन्य अपराधों में शामिल रह चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक संगठित और सक्रिय गिरोह था।

थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 71/2026 में दीपक कुमार पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया गया, जबकि थाना कोन पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 54/2026 में अमृत लाल कोल पुत्र भोला कोल, राममिलन पुत्र भूलन एवं छोटेलाल उर्फ छट्ठू पुत्र अमेरिका को गिरफ्तार किया गया। इन अभियुक्तों के विरुद्ध आयुध अधिनियम एवं गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले पूर्व में दर्ज रहे हैं।

विज्ञापन

इस अभियान में संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस टीमों द्वारा लगातार निगरानी, सूचना संकलन एवं प्रभावी कार्रवाई के माध्यम से इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions