होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विंढमगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला संबंधी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार, 19 अगस्त 2026 को महिला संबंधी मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

9:35 PM, Aug 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

विंढमगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला संबंधी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा, विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजादुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार, 19 अगस्त 2026 को महिला संबंधी मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, थाना विंढमगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 109/2026 में धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत तीनों आरोपी वांछित थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ महिला संबंधी मामलों में त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में थाना विंढमगंज पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचानपुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में समशाद अंसारी उर्फ समशाद अली पुत्र जमसुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन, उम्र 30 वर्ष, जमसुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन पुत्र स्वर्गीय अब्दुल रऊफ, उम्र 51 वर्ष तथा तस्लीमा बीबी उर्फ तस्लीमा पत्नी जमसुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन, उम्र 46 वर्ष शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम हुमेलदोहर, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र के निवासी बताए गए हैं।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।यह पुलिस टीम रही शामिलआरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामधनी सिंह, हेड कांस्टेबल महफूज अली, कांस्टेबल धर्मेन्द्र तथा महिला कांस्टेबल प्राची सरोज, थाना विंढमगंज शामिल रहीं।पुलिस की इस कार्रवाई से महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर क्षेत्र में सख्त संदेश गया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions