होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सिंगरौली में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई — 40 टन कोयला जब्त, डंपर और जेसीबी बरामद

10 अप्रैल 2026 की देर रात चलाए गए संयुक्त अभियान में निगाही खदान क्षेत्र के पास से करीब 40 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।

singrauli

2:34 PM, Apr 11, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Suresh Gupt Gwaliyari

सिंगरौली में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई — 40 टन कोयला जब्त, डंपर और जेसीबी बरामद

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सिंगरौली, सोनप्रभात। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। 10 अप्रैल 2026 की देर रात चलाए गए संयुक्त अभियान में निगाही खदान क्षेत्र के पास से करीब 40 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।

कलेक्टर के निर्देश पर चला संयुक्त अभियान

यह कार्रवाई कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) मोरवा श्री गौरव पांडेय और खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशासन की संयुक्त टीम ने निगाही खदान के समीप रेलवे लाइन से लगभग 200 मीटर दूर छापेमारी की।

Image

विज्ञापन

मौके से फरार हुए चालक, वाहन जब्त

जांच के दौरान पाया गया कि बड़ी मात्रा में कोयले का अवैध भंडारण और परिवहन किया जा रहा था। टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद डंपर और जेसीबी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। प्रशासन ने मौके से एक डंपर (क्रमांक CG15ED7160) और एक जेसीबी (इंजन क्रमांक H00343939) को लावारिस हालत में जब्त कर लिया।

थाना मोरवा में सुरक्षित खड़े किए गए वाहन

जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना मोरवा परिसर में खड़ा कराया गया है। प्रशासन अब आरटीओ विभाग के माध्यम से वाहन मालिकों और संबंधित व्यक्तियों की जानकारी जुटा रहा है, ताकि आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

खनिज नियमों के तहत होगी कड़ी कार्रवाई

जब्त कोयले और वाहनों के संबंध में खनिज अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई में शामिल रही संयुक्त टीम

विज्ञापन

इस अभियान में खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा, खनिज सर्वेयर सौरभ चौरसिया, होमगार्ड सैनिक रामसिंह एवं बृजेन्द्र पांडेय सहित थाना मोरवा पुलिस की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

खनिज माफिया में मचा हड़कंप

लगातार हो रही सख्त कार्रवाइयों से जिले में सक्रिय खनिज माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions