होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बंद पत्थर खदानों की समस्या को लेकर बड़ी पहल राज्य मंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय श्रम मंत्री से वार्ता, जल्द खनन शुरू होने का आश्वासन।

डाला, सोनभद्र / अनिल कुमार अग्रहरि / सोन प्रभात

sonbhadra

10:04 AM, Jan 3, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

बंद पत्थर खदानों की समस्या को लेकर बड़ी पहल राज्य मंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय श्रम मंत्री से वार्ता, जल्द खनन शुरू होने का आश्वासन।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

डाला, सोनभद्र / अनिल कुमार अग्रहरि / सोन प्रभात

बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में बंद पड़ी पत्थर खदानों को पुनः चालू कराए जाने को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई। समाज कल्याण राज्य मंत्री

संजीव सिंह गोंड़

के नेतृत्व में खनन व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय श्रम मंत्री

मनसुख मंडाविया

विज्ञापन

के आवास पर उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने खनन उद्योग को लेकर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Image

गौरतलब है कि बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए एक खनन हादसे के बाद

खान सुरक्षा निदेशालय, वाराणसी

के आदेश पर क्षेत्र की कुल

विज्ञापन

37 खदानों का संचालन बंद

कर दिया गया था। इससे न सिर्फ खनन व्यवसायियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है, बल्कि सैकड़ों मजदूरों की रोज़ी-रोटी भी संकट में आ गई है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए खनन व्यवसायी समाज कल्याण राज्य मंत्री के साथ दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय श्रम मंत्री को पूरे मामले से अवगत कराया।

Image

वार्ता के दौरान केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों के साथ खनन उद्योग को पुनः चालू करना आवश्यक है, ताकि रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने

खान सुरक्षा निदेशालय, गाजियाबाद एवं वाराणसी

विज्ञापन

को निर्देशित किया कि वे

24 घंटे के भीतर बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की बंद खदानों को चालू कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें

और इसकी सूचना उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री को दें। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने बताया कि खनन उद्योग को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ

सार्थक और सकारात्मक वार्ता

हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही खनन क्षेत्र में गतिविधियां पुनः शुरू होंगी, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। डाला बिल्ली मारकुंडी क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन

अजय कुमार सिंह

ने कहा कि केंद्रीय श्रम मंत्री द्वारा समस्या को जिस गंभीरता से लिया गया है, उससे खनन व्यवसायियों में उम्मीद जगी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने को कहा है। इस मौके पर

रमेश सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मिंटू राय, मोहन कुशवाहा

सहित कई खनन व्यवसायी उपस्थित रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से जल्द ही बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में फिर से चहल-पहल लौटेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions