पन्नूगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी की वारदात में शामिल 3 महिलाएं गिरफ्तार, आभूषण बरामद
तीनों महिलाएं बिहार के कैमूर, और भभुआ जिला से संबंधित है।
pannuganj
6:35 PM, Apr 5, 2026
Share:
Edited by: Son Prabhat
, Reported By: Vedvyas Singh Maurya

गिरफ्तार महिलाएं
सोनभद्र |जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना पन्नूगंज पुलिस टीम ने चोरी की घटना में शामिल तीन वांछित अभियुक्ताओं को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस कार्रवाई का पूरा विवरणपुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।थाना पन्नूगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 66/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्ताओं को मुखबिर की सूचना पर हड़बिनवा तिराहा के पास से दिनांक 05 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्ताओं को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरणमौसम पत्नी मनोज, निवासी ग्राम खलासपुर, थाना भभुआ, जिला कैमूर (बिहार)रमिता पत्नी चन्दन, निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना भगवानपुर, जिला भभुआ (बिहार)खुशबू पुत्री स्व. सिघई, निवासी ग्राम भगवानपुर (मुण्डेश्वरी मंदिर के पास), थाना भगवानपुर, जिला भभुआ (बिहार)बरामदगी का विवरणपुलिस ने अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी के निम्नलिखित आभूषण बरामद किए—04 अदद सफेद धातु की बिछिया01 जोड़ी पीली धातु की कान की झाली01 अदद पीली धातु का मंगलसूत्रकार्रवाई में शामिल पुलिस टीमइस सफल ऑपरेशन में थाना पन्नूगंज की पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा—प्र0नि0 कुमुद शेखर सिंहउ0नि0 सदरुज्जमा सिद्दीकीउ0नि0 परवेज खांहे0का0 सुशील सिंहका0 ओम प्रकाश यादवका0 दीपक गिरिम0का0 अर्चना वर्मम0का0 अंजली सरोजम0का0 कात्यायनी सिंह पुलिस का संदेशसोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन






